जयपुरः जयपुर के आमेर इलाके में लड़की की लाश की गुत्थी सुलझ गई हैं। लड़की की ह्त्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी। ह्त्या का कारण सोशल मीडिया था। पत्नी फेसबुक पर काफी एक्टिव रहती थी और उसके 6 हजार फॉलोवर्स भी थे। पति को शक था की पत्नी के किसी और के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। जिसके बाद पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए भारी पत्थर से सिर और चेहरा कुचल दिया।
इस घिनौनी करतूत के आरोपी अयाज अहमद अंसारी (26) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक़ करीब दो साल पहले उसकी रेशमा उर्फ नैना मंगलानी (22) से लव मैरिज हुई थी। फेसबुक पर पत्नी के 6 हजार से ज्यादा फॉलाेअर हैं, वह हमेशा मोबाइल पर ही व्यस्त रहती थी। इस कारण झगड़े होते थे।
दो महीने पहले नैना अपने मायके चली गई। बात तलाक तक पहुंच चुकी थी। आरोपी ने बताया कि रविवार सुबह मायके से उसे सुलह के बहाने बुलाया। उसको दिनभर घुमाया। फिर अंधेरा होने पर जयपुर-दिल्ली हाईवे ले जाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए सर और मुँह को पत्थरों से कुचल दिया। पुलिस ने घटनास्थल से स्कूटी बरामद की थी। नंबरों के आधार पर लड़की की पहचान हुई। पुलिस का कहना हैं दम्पति के दंपती का 3 महीने का एक बेटा भी है।