नई दिल्ली: तेंदुए को देखते ही मन में सिहरन दौड़ जाती है लेकिन क्या होगा जब यह सच में सामने आ जाए। कुछ ऐसा ही हुआ है एक जानवर के साथ जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। 58 सेकेंड के इस वीडियो में एक तेंदुए को एक साही के साथ सड़क पर लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर आईएफएस परवीन कासवान ने इस वीडियो को अपलोड किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो में हाईवे पर एक तेंदुए और एक साही को लड़ते हुए देखा जा सकता है।
परवीन कासवान के मुताबिक ये एक पुराना वीडियो है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है इनके बीच एक दूसरी लड़ाई। इस वीडियो को अब तक 9,000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।