You are currently viewing कोरोना से जुड़ी गलत खबरें और जानकारियां रोकने के लिए WhatsApp ने उठाया बड़ा कदम, अब एक से ज्यादा…

कोरोना से जुड़ी गलत खबरें और जानकारियां रोकने के लिए WhatsApp ने उठाया बड़ा कदम, अब एक से ज्यादा…

नई दिल्ली: व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने की समस्या से निपटने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है और अब ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक जगह भेजने की सीमा लगा दी है। अभी तक यह सीमा सीमा पांच लोगों या समूहों तक की थी। फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग एप व्हाट्सएप मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हम नया फीचर पेश कर रहे हैं। इससे अब संदेशों को एक बार में केवल एक चैट में फॉरवर्ड किया जा सकेगा। हमने संदेशों के फॉरवर्ड होने की संख्या में उल्लेखनीय बढ़त देखी है।

इस नए फीचर से उपयोक्ता भ्रामक जानकारियों को फैलने से रोकने में योगदान कर सकते हैं।’’ पिछले साल व्हाट्सएप ने संदेश के साथ यह जानकारी देने की शुरुआत भी की थी कि इसे फॉरवर्ड किया गया है या नहीं। यह कदम उसने फर्जी खबरों को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न देशों की सरकार के दबाव बनाने के बाद उठाया था। कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान व्हाट्सएप जैसी एप का उपयोग बढ़ा है। कंपनी ने कहा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोग सामुदायिक दूरी (सोशल डिसटेंसिंग) का पालन कर रहे हैं।