You are currently viewing प्रियंका गांधी बहुत सुंदर है, अगर वह हमारे पास आती तो हम उन्हें फिल्म में जफर खान की बहू का रोल दे देते, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन तथा कद्दावर मुस्लिम नेता के बयान से मचा बवाल

प्रियंका गांधी बहुत सुंदर है, अगर वह हमारे पास आती तो हम उन्हें फिल्म में जफर खान की बहू का रोल दे देते, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन तथा कद्दावर मुस्लिम नेता के बयान से मचा बवाल

अयोध्याः शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन तथा कद्दावर मुस्लिम नेता वसीम रिजवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका और राहुल मुस्लिम है। यही नहीं, उन्होंने कहा कि प्रियंका खूबसूरत हैं और अगर वह पहले राजनीति में आतीं तो वह उन्हें फिल्म में जफर खान की बहू का रोल दे देते। यहां तक की उन्होंने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के परिवार को मुस्लिम तक करार दे डाला।

Image result for वसीम रिजवी

वसीम रिजवी ने कहा कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। अगली बार मैं तभी दर्शन करने आऊंगा जब भव्य मंदिर बन जाएगा। वहीं, निर्मोही अखाड़ा द्वारा मध्यस्थता स्थल बदलने की याचिका पर वसीम रिजवी ने कहा कि वार्ता के लिए अयोध्या से ज्यादा सुरक्षित स्थान कोई नहीं है।

Image result for महासचिव शरद शुक्ला
इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने कहा कि इस बयान से मुझे व्यक्तिगत, पार्टी कार्यकर्ताओं और समस्त महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस बयान से देश सभी महिलाओं का भी अनादर हुआ है। साथ ही यह टिप्पणी आचार संहिता का उल्ल्घंन भी है। इसके लिए उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र भी दिया है।