You are currently viewing Video देखें – नोकर की हत्या कर डॉक्टर कर रहा था लाश के 500 टुकड़े,  बाथरूम से लाश के टुकड़े चार आरियां एसिड बरामद

Video देखें – नोकर की हत्या कर डॉक्टर कर रहा था लाश के 500 टुकड़े, बाथरूम से लाश के टुकड़े चार आरियां एसिड बरामद

 

Video देखें

इटारसी के सरकारी अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील मंत्री को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर नौकर के शव के 500 से ज्यादा टुकड़े करके उन्हें एसिड में गलाने की कोशिश कर रहा था

पुलिस ने डॉक्टर के घर से एसिड की कैन और चार आरियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने डॉक्टर को शव के टुकड़ों को गलाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी राजेश खाखा ने बताया कि डॉक्टर ने शव के 500 से ज्यादा टुकड़े किए थे। वह इन टुकड़ों को बाल्टी, कड़ाही, भगोनों में डालकर गलाने की कोशिश कर रहा था।

नौकर की पत्नी से अवैध संबंध का आरोप
बताया जा रहा है कि डॉक्टर के नौकर की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी जैसे ही नौकर को हुई तो उसके और डॉक्टर के बीच विवाद हुआ। इसके बाद डॉक्टर ने यह कदम उठाया। डॉक्टर की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है।

 

नींद का इंजेक्शन लगाकर हत्या की
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने नौकर वीरू की हत्या की। हत्या से पहले डॉक्टर ने वीरू को नींद का इंजेक्शन दिया। इसके बाद वह उसे घसीटकर बाथरूम ले गया। जहां सबसे पहले उसने नौकर का गला रेता। इसके बाद बाकी के अंगों को करीब 500 छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया। बाथरूम में उसने बाल्टी, कड़ाही और भगोनों में एसिड भर रखा था। इसमें डॉक्टर शव के टुकड़ों को गला रहा था और उन्हें कमोड में बहा रहा था। पुलिस को शक है कि हत्या में वीरू की पत्नी भी शामिल थी।