You are currently viewing भाजपा मंडल 12 की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायक मक्कड़ ने की अध्यक्षता, आगामी बैठकों व कार्यक्रमों की तैयार की रूपरेखा

भाजपा मंडल 12 की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायक मक्कड़ ने की अध्यक्षता, आगामी बैठकों व कार्यक्रमों की तैयार की रूपरेखा

जालंधरः दो अप्रैल को भाजपा मंडल 12 के पदाधिकारियों / शक्तिकेन्द्रों और शिरोमणि अकाली दल के पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई, जिसमें जालंधर कैंट निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी और पूर्व विधायक एस. सरबजीत सिंह मक्कड़ ने इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एस. सरबजीत मक्कड़ ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और शिरोमणि अकाली दल के साथ भाजपा मंडल 12 द्वारा आयोजित होने वाली आगामी बैठक और कार्यक्रमों की योजना बनाई। इस दौरान बंटी ने मंडल के पिछले और वर्तमान कार्यक्रमों के बारे में बताया जो पहले से ही चल रहे हैं। बैठक में चर्चा हुई और इस दौरान जो प्रस्ताव पारित किए गए वह इस प्रकार है:

1. भाजपा की 12 सदस्यों की समन्वय समिति का गठन होगा जिसमें 6 सदस्य भाजपा और 6 शिअद से होंगे।
2. एस. चरणजीत सिंह अटवाल की दो बैठकों का आयोजन होगा।
3 आगामी दिनों में डोर-टू-डोर अभियान शुरू करना।
4. 11 वार्डों के 73 बूथों की मतदाता सूचियों पर विस्तार से चर्चा की गई और महत्वपूर्ण आँकड़ों को नोट किया गया।
5. बूथ अध्यक्षों और पेज प्रभारी का दो से तीन दिनों में फाइनिक किया जाना।
6. आगामी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में संयुक्त रूप से भाग लेना।
7. एस. चरणजीत सिंह अटवाल की सफलता के लिए संयुक्त रूप से काम करना।

इस दौरान अमरजीत सिंह गोल्डी अध्यक्ष मंडल 12 और नवजोत सिंह महासचिव ने बैठक के सभी प्रतिभागियों को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस बैठक में स. इंद्रजीत सिंह, इकबाल सिंह ढींढसा, बजाज, ज्योति जी, ओजला जी, उपाध्यक्ष राजेश भगत, उपाध्यक्ष नरेश भगत, उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सेक्रेटरी तजिंदर पाल सिंह बब्लू, सेक्रेटरी राज कुमार चोपड़ा, मोर्चा मंडल 12 के प्रधान रनबीर सिंह सहोता, राजेंद्र कुमार चैहान, प्रमोद प्रखर अधिवक्ता भाजपा सदस्य, जतिंदर अरोड़ा कार्यकारिणी सदस्य, तिलक राज अरोड़ा कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।