कानपुर: यूपी के कानपुर के बिठूर कस्बे में गर्ल्स कॉलेज के पास अक्सर ऐसे मनचले खड़े रहते हैं, जो आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं और उनसे छेड़खानी करते हैं। ऐसे शोहदों पर लगाम के लिए ही पुलिस ने एंटी-रोमियो स्क्वायड का गठन किया, जो मौके पर पहुंचकर मनचलों की खूब खबर ले रही है। मंगलवार को यहां एक महिला कांस्टेबल ने ऐसे ही मनचले की पहले तो लात-घूसों से पिटाई की और फिर धड़ाधड़ जूते मारना शुरू कर दिया।
मनचले को जूते मारते हुए महिला का यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जाता है कि महिला कांस्टेबल ने लड़कियों से छेड़खानी करने वाले शोहदे को 27 सेकेंड में 23 जूते मारे। उन्होंने आरोपी से लड़कियों के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई थी, जिसके बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया।
#WATCH A woman constable thrashes a man for allegedly harassing girls on their way to school in Bithur area of Kanpur. (10.12.19) pic.twitter.com/avQpgk73Va
— ANI UP (@ANINewsUP) December 11, 2019