You are currently viewing गैंगस्टर विकास दुबे के दो और साथियों का एनकाउंटर में खात्मा, पुलिस की बंदूक छीन बरसा रहे थे गोलियां

गैंगस्टर विकास दुबे के दो और साथियों का एनकाउंटर में खात्मा, पुलिस की बंदूक छीन बरसा रहे थे गोलियां

 

लखनऊ: कानपुर एनकाउंटर मामले पुलिस एक के बाद एक अपराधियों को पकड़ने और खात्मा करने में जुटी है। इसी बीच गैंगस्टर विकास दुबे के दो और साथी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को आज पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। प्रभात मिश्रा पुलिस से हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, इसी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

 

 


इस बीच एनकाउंटर में पुलिस ने प्रभात को ढेर कर दिया। यही नहीं बबन शुक्ला को भी पुलिस ने इटावा में ढेर कर दिया। ये दोनों विकास दुबे गैंग के थे।

 

 

 

बता दें कि कानपुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर प्रभात मिश्रा को लेकर फरीदाबाद से कानपुर आ रही थी। एसटीएफ की एक टीम इस दौरान इनके साथ थी। इसी दौरान पनकी थाना क्षेत्र के पास पुलिस वाहन के पंक्चर हो जाने के बाद प्रभात ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद उसने अंधाधुंध फायर शुरू कर दी। इसमें एसटीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और बदमाश प्रभात मिश्रा घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि बुधवार को फरीदाबाद से पुलिस ने प्रभात को 2 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके पास से 4 पिस्टल बरामद हुए हैं। इनमें 9 एमएम की 2 पिस्टल पुलिस से लूटी हुई हैं।

 

 

 

 

? भारत के प्रसिद्ध MD आयुर्वेदा डॉक्टर ने बताया कैसे करें कुछ ही दिनों में शुगर को कंट्रोल – शुगर के मरीज अवश्य देखें VIDEO?