You are currently viewing लुधियाना के अस्पताल में नर्स का काम करने वाली महिला समेत दो खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, कई हिन्दू नेता थे निशाने पर

लुधियाना के अस्पताल में नर्स का काम करने वाली महिला समेत दो खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, कई हिन्दू नेता थे निशाने पर

चंडीगढ़ (अश्विनी शर्मा/अनिल): पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पंजाब पुलिस के ऑपरेशन ने दो खालिस्तान आतंकियों को काबू किया जिमें एक महिला शामिल है। पुलिस का कहना है कि दोनों खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हिंदू संगठनों के कई नेता थे। इसके अलावा इनका मकसद पंजाब में फिर से आतंकी गतिविधियों को बढ़ाना है। इसके लिए इन्हें विदेश से फंड भी मिल रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान सुरिंदर कौर और लखबीर सिंह के रूप में हुई है। सुरिंदर फरीदकोट की रहने वाली है। वह लुधियाना के एक निजी अस्पताल में नर्स है। उसके साथी का नाम लखबीर सिंह है। वह होशियारपुर का रहने वाला हैै। लखबीर दुबई में चालक का काम भी कर चुका है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सुरिंदर कौर और लखबीर ने बताया कि इन दोनों का मकसद पंजाब में दोबारा आंतकी गतिविधियों को जीवित करना था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी एक-दूसरे सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। साइबर क्राइम सेल इन दोनों पर पिछले महीने से ही नजर बनाए हुई थी। पंजाब पुलिस को गिरफ्तार आतंकियों और विदेश में बसे खालिस्तानी अलगाववादियों के बीच संपर्क की जानकारी हाथ लगी है।