You are currently viewing Innocent Hearts में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को सलाम

Innocent Hearts में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को सलाम

जालंधर (अमन बग्गा): इनोसैंट हार्टस के पांचों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड कैम्पस में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्री-स्कूल से के.जी.-2 के नन्हें बच्चे डा. बी.आर. अम्बेदकर, सरोजिनी नायडू, जवाहर लाल नेहरू, झांसी की रानी आदि देशभक्तों की वेशभूषा में सजे आकर्षण का केन्द्र रहे। स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा करवाई गई, जिसमें बच्चों को देश के संविधान के बारे में बताया गया। कक्षा 8वीं के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर भाषण भी सुनाया। कक्षा छठी व सातवीं के छात्रों ने देशभक्ति के गीत गाए। सभी स्कूलों के प्रिंसीपल्स ने छात्रों को संबोधित किया, उन्हें गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। देश के संविधान से अवगत करवाया। उन्होंने सभी छात्रों को देशभक्तों-सा जज्बा मन में धारण करने के लिए कहा और साथ में यह भी बताया कि हम सभी को अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए व देश के अच्छे नागरिक होने का कत्र्तव्य निभाना चाहिए।

इसी प्रकार इनोसैंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंटीच्यूशन्स में गणतंत्र दिवस सप्ताह पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत पहले दिन इंटर डिपार्टमैंट क्विका के साथ हुई। इसके बाद अगले दिन भारतीय संविधान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आर्टिकल राइटिंग, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। तीसरे दिन ‘स्वतंत्रता संग्राम पर दृश्य’ तथा ‘क्षेत्रीय नृत्य’ का आयोजन किया गया। अंतिम दिन सभी विभागों द्वारा ध्वज और राष्ट्रीय गीत के साथ मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर, इनोसैंट हार्टस) तथा प्रिंसीपल डा. दीपक पॉल ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए और संविधान के कत्र्तव्यों का पालन करना चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-
इंटर डिपार्टमैंट क्विका-कृषि विभाग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता-एकता (बीसीए-2 समैस्टर), स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता-तान्या (बी-कॉम 2 समैस्टर), लेख लेखन-मुस्कान (एम.एल.एस.-4 समैस्टर)।