चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मंत्री हमीर सिंह घग्गा के निधन पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया।
पूर्व मंत्री हमीर सिंह घग्गा (65) पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने पटियाला स्थित निवास पर आखिरी सांस ली।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि हमीर सिंह एक नेक दिल सियासतदान व एक बेहतरीन नेता थे। वह लोगों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते थे। उन्होंने गरीब के हक में आवाज बुलंद की जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने उनके परिवार से गहरा शोक व्यक्त किया।