You are currently viewing जालंधर में 3 और अमृतसर में मिले 16 नए Positive केस.

जालंधर में 3 और अमृतसर में मिले 16 नए Positive केस.

 

 

जालंधर( अमन बग्गा) अमृतसर में आज 16 और जालंधर में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इस प्रकार अमृतसर में अब तक 353 कोरोना पॉजिटिव मामले हो गए हैं। जिस में से 301 मरीज डिस्चार्ज , 6 मौतें और 46 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

 

 

वही जालंधर में आज तीन और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। लेकिन ये लोग जालंधर के नहीं हैं। टीपी सिंह संधू ने कहा कि कल शाम से 5 मामलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया गया था, जिसमें से 3 की रिपोर्ट सकारात्मक आई है। 2 मरीज पठानकोट के हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

वही जालंधर में अभी तक 206 लोगों को अस्तपाल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। 7 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। 16 सिविल अस्पताल में 7 शाहकोट और 2 मरीजों का लुधियाना में इलाज चल रहा है। इन सब को मिलाकर अभी तक कुल केस 238 है। और आज के तीन जालंधर में नही जोड़े गए है। क्यों कि यह तीनों बाहर के है। हालांकि इलाज इन का जालंधर अस्पताल में होगा।