You are currently viewing 640 करोड़ में बिका ये खरगोश, आर्टिस्ट जेफ कून्स का बनाया उड़ता खरगोश, अब तक किसी भी जीवित कलाकार की सबसे महंगी कलाकृति बना
This rabbit, sold in 640 crores, made flyer rabbit made by artist Jeff Koons, has become the most expensive artwork of any living artist

640 करोड़ में बिका ये खरगोश, आर्टिस्ट जेफ कून्स का बनाया उड़ता खरगोश, अब तक किसी भी जीवित कलाकार की सबसे महंगी कलाकृति बना

न्यूयॉर्कः अमेरिका में नीलामी के दौरान एक खरगोश 640 करोड़ रुपे में बिका। ये खरोश की कलाकृति मशहूर आर्टिस्ट जेफ कून्स द्वारा बनाई गई थी। आर्टिस्ट जेफ कून्स का बनाया उड़ता खरगोश अब तक किसी भी जीवित कलाकार की सबसे महंगी कलाकृति बन गया है। क्रिस्टी में हुई नीलामी में यह 640 करोड़ रुपए में बिका। कून्स ने स्टील की इस कलाकृति को 1986 में तैयार किया था। इसकी नीलामी वैसे तो 562 करोड़ रुपये में हुई, लेकिन कमीशन और अन्य मदों को जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 640 करोड़ रुपए है।

इससे पहले विश्व की सबसे महंगी कलाकृति बनाने का तमगा डेविड हॉकनेस के नाम था। नवंबर 2018 में क्रिस्टी में ही हुई नीलामी में उनका पोट्रेट 634 करोड़ रुपए में बिका था। इसमें पूल के किनारे केवल दो लोगों को दिखाया गया है। डेविड ब्रिटिश मूल के पेंटर हैं।  हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि ये कलाकृति इस व्यक्ति ने खरीदी है। सूत्रों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने इसे खरीदा वह नीलामी के वक्त कमरे में बैठा था। इस व्यक्ति के नाम के बारे में आयोजकों ने कोई जानकारी नहीं दी है। जेफ कून्स को लीक से हटकर काम करने के मामले में महारथ हासिल है। डेविड हॉकनेस से पहले विश्व की सबसे महंगी कलाकृति बनाने का पिछला रिकॉर्ड उनके ही नाम था। उनका बैलून डॉग (आरेंज) 2013 की नीलामी में 410 करोड़ रुपए में बिका था। उस समय यह विश्व रिकॉर्ड था। तकरीबन पांच सालों तक बैलून डॉग की वजह से जेफ कून्स शीर्ष पर रहे। 2018 में डेविड ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा था।