You are currently viewing बॉलीवुड की ये मशहूर गायिका भी आई कोरोना की चपेट में, संपर्क में आए नेताओं में मचा हड़कंप

बॉलीवुड की ये मशहूर गायिका भी आई कोरोना की चपेट में, संपर्क में आए नेताओं में मचा हड़कंप

लखनऊ: लखनऊ में शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें एक बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका कनिका कपूर भी शामिल हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरी थीं। इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपार्टमेंट में आयोजित की गई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।

इसके अलावा वह हाल ही में लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। उस पार्टी में करीब 100 वीआईपी मेहमान शामिल थे। इस लिस्ट में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उनके बेटे और बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह का भी नाम शामिल है। कनिका कपूर के कोरोना से संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद कई नेताओं की नींद उड़ गई है। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो उस पार्टी में तो नहीं गए थे पर उन लोगों के संपर्क में आए जो गए थे। संसद में दुष्यंत सिंह के बगल में बैठने की वजह से टीएमसी सांसद डेरेक’ओ ब्रायन ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस के मुताबिक 3 वह लंदन से पहले दिल्ली पहुंचीं थी। इसके बाद दिल्ली से लखनऊ आईं थी। अब इस बात की भी जांच हो रही है कि वह दिल्ली से किस फ्लाइट से आई।