You are currently viewing इस हिन्दू संगठन के यह दो राष्ट्रीय प्रधान बने गरीबों के लिए मसीहा, भूख से बिलखते हज़ारों लोगों का रोज भर रहे पेट, 10 दिन से निरन्तर चल रही लंगर सेवा

इस हिन्दू संगठन के यह दो राष्ट्रीय प्रधान बने गरीबों के लिए मसीहा, भूख से बिलखते हज़ारों लोगों का रोज भर रहे पेट, 10 दिन से निरन्तर चल रही लंगर सेवा

– 10 दिन से निरन्तर चल रही लंगर सेवा, गरीबों में बांट रहे राशन

जालंधर: कर्फ्यू के दौरान गरीबों को खाने-पीने और राशन की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए शिवसेना हिन्द बढ़चढ़ काम रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस संकट की घड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा और राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष इशांत शर्मा गरीबों के लिए मसीहा बने हुए है क्योंकि यह रोजाना भूख से बिलखते हजारों लोगों का पेट भर रहे हैं। निशांत शर्मा के नेतृत्व में पूरे पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में शिवसैनिक जरुरतमंदों की सेवा में जुटे हुए हैं। मोहाली में वह स्वय सेवा निभाग रहे है। उधर, जालंधर में पिछले 10 दिनों से इशांत शर्मा के नेतृत्व में रोजाना 2 हजार लोगों का पेट भरा जा रहा है। कोई भूखा न रहे इस उद्देश्य से लंगर की सेवा रात 12 बजे तक चल रही है। मानवता की इस सेवा में वह अपनी जेब से भी खर्च कर रहे हैं। निशांत शर्मा का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में कोई भूखा न सोए, हर जरूरतमंद को खाना मिले। यही उनकी सेवा का उद्देश्य है।

वहीं, इशांत शर्मा ने बताया कि शिवसेना हिन्द हमेशा गरीबो का सहारा बनती है और बनती रहेगी। शर्मा ने बताया की शिवसेना हिन्द टीम की ओर से तिलक नगर, निजात्म नगर, वडाला चौक, भगत सिंह कॉलोनी, रामा मंडी, चुगिती में जरूरत मंद लोगों को लंगर बांटा गया है। उन्होंने कहा कि मेरी सभी पार्टियों और संघठन से अपील है कि वह जो भी लंगर या राशन बांट रहे है, वह सिर्फ उन लोगों को बांटे जिनको जरूरत है क्योंकि यह समय राजनीती करने का नहीं है बल्कि लोगों की मदद करने का है। कोरोना एक महामारी बन चुकी है इससे सारे देश को मिल कर ही निकलना होगा इसलिए प्रशाशन का साथ दें और अपने अपने घरो में रहे। इस मौके पर उनके साथ संदीप पाहवा, विनय कपूर, सोहित शर्मा, मुनीश बाहरी, तानिश पाहवा, हीरा, शुभम और बाकि शिवसैनिक मौजूद थे।