You are currently viewing पंजाबियों के खून से लाल हुई लदंन की सड़के, कपूरथला और पटियाला के युवकों सहित तीन ने गवाई जान

पंजाबियों के खून से लाल हुई लदंन की सड़के, कपूरथला और पटियाला के युवकों सहित तीन ने गवाई जान

कपूरथला (विक्रांत प्रभाकर): विदेशों मे रोजी रोटी कमाने के लिए पंजाबी नोजवान तो बहुत गए है लेकिन यह लोग इतने भाग्यशाली नहीं है जो दोबारा वापस वतन लौट पाए। इंग्लैंड की राजधानी लंदन में पंजाबी युवकों के दो गुटों की भिड़ंत में तीन नौजवानों की मौत हो गई है। झगड़ा रेडब्रिज (इलफोर्ड) के सेवन किंग्स एरिया में रविवार रात को हुआ था। इस हमले में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में एक युवक को गंभीर चोटे आई है जिसकी निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

दोनों गुटों में हुई भिड़ंत में मारे गया मलकीत सिंह (35) कपूरथला जिले के गांव जट्टा दी सराए का रहने वाला था। उसके परिवार ने बताया कि वह 15 वर्ष पहले रोजी रोटी कमाने विदेश गया था। मलकीत की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। वहीं अन्य दो युवकों की पहचान पटियाला के ग्रीन पार्क कालोनी में रहने वाला हरिंदर कुमार (22) और नरिंदर सिंह (26) के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने तीनों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी जिनके खून से लथपथ शव सड़क पर पड़े कैमरे में कैद हुए है।

वहीं, हरिंदर सिंह 9 साल पहले स्टडी वीजा पर लंदन गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहां पर कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने लगा था। पटियाला में हरिंदर सिंह के रिश्तेदार ने बताया के लंदन में पीआर होल्डर कुछ लोग हरिंदर सिंह व उसके साथियों को अपने अंडर काम करवाना चाहते थे। वहीं, ये लोग अपना अलग काम करना चाहते थे। इसी रंजिश में हरिंदर और उसके दो अन्य दोस्तों पर हमला हुआ था। हरिंदर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में एक बहन रह गई है। उनके रिश्तेदार संदीप शर्मा ने कहा उनकी सरकार से मांग है की हरिंदर का शव सही सलामत भारत लाया जाए। साथ ही, उसका कत्ल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।