You are currently viewing यहां जन्मी दुनिया की सबसे छोटी बच्ची, आकार सेब से भी छोटा और वजन सिर्फ…

यहां जन्मी दुनिया की सबसे छोटी बच्ची, आकार सेब से भी छोटा और वजन सिर्फ…

न्यूयॉर्कः अमेरिका के सैन डिएगो स्थित शार्प मैरी बिर्च अस्पताल में दुनिया की सबसे छोटी बच्ची ने जन्म लिया है। खास बात यह है कि इस नवजात का वजन सिर्फ 245 ग्राम है और इसका आकार एक छोटे सेब के बराबर है। इस बच्ची को बेबी सेबाई नाम दिया गया है। अमेरिका की आइओवा यूनिवर्सिटी की ‘टाइनिएस्ट बेबीज रजिस्ट्री’ में उसे दुनिया का सबसे छोटा जीवित नवजात बताया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार, इस बच्ची का जन्म दिसंबर 2018 में हुआ था, हाल ही में स्वस्थ होने के बाद उसे डिस्चार्ज किया गया है।

अस्पताल के अनुसार, बेबी सेबाई की मां ने उसे इमरजेंसी सिजेरियन के जरिए 23वें हफ्ते में ही जन्म दे दिया था। एक सामान्य गर्भावस्था 40 हफ्तों की होती है। इसके चलते डॉक्टरों ने पहले ही पिता को बता दिया था कि उनके पास अपनी बेटी को देखने के लिए सिर्फ एक घंटा है, क्योंकि इतने कम वजन वाले बच्चों का बचना लगभग नामुमकिन होता है। डॉक्टरों की कोशिश से बच्ची पहले दो घंटे, फिर कुछ दिन और इसके बाद कुछ हफ्तों तक जीवित बच गई। अस्पताल के आईसीयू में पांच महीने तक रखे जाने के बाद उसका वजन 2.2 किलो तक पहुंच गया। इसके बाद ही डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज किया।

डाक्टर्स ने बताया कि सेबाई जन्म के समय इतनी छोटी थी बिस्तर पर दिखाई ही नहीं देती ती। वो हथेली में ही समा जाती थी। उन्होंने कहा, सेबाई का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।