You are currently viewing दो युवको से था संबंध, मां ने सवाल किया तो बेटी ने बेहरमी से उतारा मौत के घाट, ट्रैक पर फैंका शव

दो युवको से था संबंध, मां ने सवाल किया तो बेटी ने बेहरमी से उतारा मौत के घाट, ट्रैक पर फैंका शव

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के हयातनगर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां के मुनागानुरु गांव में एक लड़की को अपनी मां की बात इतनी बुरी लगी कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लड़की और उसका प्रेमी महिला के शव को तीन दिनों तक घर में छिपाए रखा। हत्या की बात किसी को पता न चले इसलिए दोनों ने मिलकर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में लड़की ने अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद के बाहरी इलाके हयातनगर में यह शर्मनाक घटना गत 18 अक्टूबर को हुई। यहां एक बेटी ने अपनी मां की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसने कथित रूप से दो युवकों के साथ उसके अवैध संबंधों पर सवाल उठाए थे। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद दोनों घर में कथित रूप से शव के साथ तीन दिन बीताए।

कीर्ति रेड्डी (19) का संबंध कथित रूप से दो युवकों के साथ था। दो युवकों के साथ संबंध में रहने पर उसकी मां रजीता (39) ने सवाल उठाए। यह बात कीर्ति को पसंद नहीं आई और उसने 18 अक्टूबर को अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के समय उसका प्रेमी भी वहां मौजूद था और उसने महिला के पैर पकड़ रखे थे। कीर्ति स्नातक की छात्रा है।