You are currently viewing बाथटब में फोन चार्ज कर रही थी लड़की, हाथ से फिसलकर गिरा और पानी में दौड़ गया करंट

बाथटब में फोन चार्ज कर रही थी लड़की, हाथ से फिसलकर गिरा और पानी में दौड़ गया करंट

फ्रांस: फ्रांस से एक बेहद शॉकिंग मामला सामने आया। यहां रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की बाथरूम में नहाते हुए फोन यूज कर रही थी। लेकिन तभी ऐसा हादसा हुआ कि उसकी मौत हो गई। दरअसल, लड़की का फोन चार्जिंग पर लगा था। वो बाथटब में लेटकर फोन यूज कर रही थी। तभी फोन उसके हाथ से फिसल गया। इसके बाद फोन पहले उसके सीने पर गिरा। फिर फिसल कर पानी में गिर गया। जैसे ही फोन पानी में गिरा, बाथटब में करंट दौड़ गया।

बेटी को काफी देर तक बाथरूम में बंद देख पेरेंट्स को चिंता हुई। जब उन्होंने आवाज लगाई, तो लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया। आखिरकार बाथरूम का दरवाजा खोलकर पेरेंट्स अंदर गए। वहां लड़की पानी में पड़ी थी। चार्जिंग ऑफ कर पिता ने बेटी को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। लकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी बेटी को बाथरूम में फोन ले जाने की आदत थी। कई बार उन्होंने उसे मना किया था लेकिन वो सुनती नहीं थी। उन्हें क्या पता था कि इस कारण उसकी जान चली जाएगी।