You are currently viewing 7 फरवरी को विश्वभर में रिलीज होगी फिल्म ए गेम कॉल्ड रिलेशनशिप, लीड रोल में नज़र आएंगे डायरेक्टर विवेक शर्मा

7 फरवरी को विश्वभर में रिलीज होगी फिल्म ए गेम कॉल्ड रिलेशनशिप, लीड रोल में नज़र आएंगे डायरेक्टर विवेक शर्मा

मुंम्बई: 2008 में भूतनाथ फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले डायरेक्टर विवेक शर्मा अपनी नई पारी का शुरुआत करने जा रहे हैं। पर इस बार ये पारी डायरेक्शन में नहीं बल्की एक्टिंग में शुरु होने वाली है। जी हां, जानेमाने फिल्म डायरेक्टर विवेक शर्मा अब एक्टिंग में अपना लक आजमाने जा रहे हैं। विवेक 7 फरवरी को दुनियाभर में रिलीज़ होने वाली फिल्म ए गेम कॉलड रिलेशनशिप में लीड रोल में नज़र आएंगें। उनके साथ इस फिल्म में अदाकारा मेंडी तक्खर नज़र आएंगी। लिव इन रिलेशनशिप पर बनी ये मूवी लोगों को बहुत पसंद आएगी।

तरन आदर्श रिलीज़ करेंगें फिल्म
7 फरवरी 2020 को दोपहर 2 बजे प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक व पत्रकार तरन आदर्श फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ करेंगें। जिसके बाद ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमा व मल्टीप्लैक्स में देखी जा सकेगी। इसकी जानकारी तरन आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा की है।

इस बारे में बातचीत करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर लेखक व डायरेक्टर वीवेक शर्मा ने बताया कि इस फिल्म को उनकी कंपनी फिल्मज़ोन क्रिएशन के बेनर तले रिलीज़ किया जा रहा है। फिल्म में संगीत नक्श अज़ीज व सरगम ने दिया है। फिल्म के गीत व संगीत को लोग बहुत पसंद करेंगें। मुख्य भूमीकाओं में खुद विवेक शर्मा, मैंडी तक्खर, सुमित सुरी व सबीना शीमा नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए विवेक ने बताया कि ये आज-कल जो समाज में चल रहा है उसी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मुख्यता लिव-इन-रिलेशनशिप पर बेस्ड है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आज-कल की पीड़ी लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना चाहती है और फिर उसमें क्या-क्या होता है। इनशोर्ट ये फिल्म युवाऔं को बहुत पसंद आएगी। फिल्म की शूटिंग मुम्बई, उज्जैन, मांडव व इंदौर में की गई है। और फिल्म की अवधि 1 घंटा 45 मिन्ट है।