You are currently viewing जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक: महिला के गोद में पड़े बच्चे पर अचानक कुत्ते ने किया हमला, चबा गया होंठ और गाल

जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक: महिला के गोद में पड़े बच्चे पर अचानक कुत्ते ने किया हमला, चबा गया होंठ और गाल

जालंधरः शहर में अवारा कुत्तों का समस्या इतनी बढ़ गई है कि इसका ताजा उदाहरण बंचित नगर में देखने को मिला। यहां एक आवारा कुत्ते ने एक डेढ़ वर्षीय मासूम को बुरी तरह नोच डाला है। दरअसल, यह उस समय हुआ जब भाजपा नेता सुदेश चड्ढा का डेढ़ साल का बेटा शौर्य मां पायल की गोद में था। अचनाक एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया और जब तक मां कुछ कर पाती वह उसका गाल और होंठ चबा गया।

कुत्ते के हमले के बाद घायल अवस्था में बच्चे को तत्काल कपूर अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने तुरंत उसकी सर्जरी करके उसकी जान बचाई। इस घटना के दौरान बच्चे का काफी खून बह गया और उसकी हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि एक ही दिन में इस कुत्ते के कई बच्चों को काटा है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला। बता दें, यह घटना शुक्रवार शाम की है।