नई दिल्ली: वो एक ईसाई पादरी जो मासूम बच्चों का रेप किया करता था। इसके बदले वह बच्चों को बहला फुसला कर कुछ गिफ्ट वगैरा देता था ताकि वह उसके कुकर्मों के बारे में किसी को बताएं नहीं। यही नहीं, वह बच्चों के साथ बलात्कार करने से पहले उन्हें नहलाता था तथा बच्चों से बलात्कार को भगवान् का तोहफा बताता था। अब अमेरिका की अदालत ने बच्चों के बलात्कारी पादरी को 30 साल जेल की सजा सुनाई है। 81 साल के इस पादरी के कई पीड़ित अब बालिग हो चुके हैं।
एक पीड़ित ने अदालत में बताया कि जब वो 9 साल के थे तब यह पादरी उनके साथ नहाता था और उनका रेप करने से पहले उन्हें तोहफे देता था। एक पीड़ित महिला ने कोर्ट को बताया कि जब वह छोटी थी तब इस पादरी ने जब पहली बार उन्हें किस किया तो उनसे कहा कि यह सामान्य है और फिर 2 साल तक उनका यौन शोषण किया। महिला के मुताबिक वो रेप के बाद उनसे कहता था कि यह भगवान की तरफ से एक तोहफा है। वहीं एक युवक ने बताया कि उनके यौन संबंध सबसे पहले इस पादरी से ही बचपन में बने जब वह इसके बारे में जानता भी नहीं था।
बीते शुक्रवार यानि 13 सितंबर को कोर्ट ने इस पादरी को 30 साल जेल की सजा सुनाई। आरोप है कि इस पादरी ने एक नाबालिग बच्चे के साथ अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया। सजा का ऐलान करते हुए यूए, डिस्ट्रीक जज मार्था ने कहा कि वो 26 सालों से वो इस तरह के मुकदमे देख रही हैं लेकिन बच्चों के यौन उत्पीड़न से जुड़ा यह एक रेयर केस हैं। जज ने आरोपी पादरी आर्थर पेराल्ट के बारे में कहा कि उसे सिर्फ अपनी सेक्शुएल जरुरतों से मतलब है। जज ने आगे कहा कि तुमने एक पादरी का जीवन चुना, उम्मीद थी कि तुम लोगों की मदद करोगे ना कि उन्हें बर्बाद करोगे। जज ने कहा कि तुमने जो अपराध किया है वह अक्षम्य है।
जानकारी के मुताबिक़, बच्चों का बलात्कारी यह ईसाई पादरी यूएस में कई दिनों तक बच्चों को अपना शिकार बनाता रहा लेकिन बाद में मोरक्को भाग गया। साल 1960,1970 और 1980 में इस पादरी ने कई बच्चों का रेप किया। कभी सेना में कर्नल रह चुके इस पादरी को साल 1990 में न्यू मैक्सिको में एक बच्चे के यौन शोषण के मामले में दोषी पाया गया था। जब उसके यह अपराध सार्वजनिक किये गये तब वो देश छोड़ कर भाग गया। घटना के 25 साल बाद उसे मोरक्को से पकड़ा गया और फिर यूएस लाया गया। 81 साल के इस पादरी को अब अपनी सारी जिंदगी जेल में गुजारनी होगी। उसने इस बच्चे के साथ साल 1991 और 1992 में किर्टलैंड एयर फोर्स बेस समेत कई जगहों पर यौन शोषण किया था।।