You are currently viewing जालंधर में तीन लाख रुपए की जाली करंसी के साथ आतंकवादी गुरदेव सिंह गिरफ्तार

जालंधर में तीन लाख रुपए की जाली करंसी के साथ आतंकवादी गुरदेव सिंह गिरफ्तार

-पकड़े गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 4 आतंकियों के साथ पंजाब दहलाने की थी तैयारी

जालंधर: स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पीएपी चौक पर नाकाबंदी के दौरान कुख्यात आतंकवादी गुरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 3 लाख रुपए की जाली भारतीय करंसी भी बरामद की गई। आतंकी गुरदेव को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने पेश करके 3 अक्टूबर तक पुलिस ने उसकी रिमांड हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में स्टेट स्पैशल सैल द्वारा गिरफ्तार किए गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 4 आतंकवादियों के लिए गुरदेव सिंह ने ही हथियार मंगवाए थे और पंजाब में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए इन्हें अपने साथ भर्ती किया था।

गुरदेव सिंह को पिछले साल फरवरी में एसएसओसी की टीम ने थाइलैंड से डिपोर्ट करवाया और आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इस पर जगराओ में एक्सप्लोजन व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था। तभी से वे फरार था। आरोपी इसके बाद तकरीबन 10 साल पाकिस्तान में भी रहा और फिर थाईलैंड भाग गया था। एसएसओसी को सूचना मिलने के बाद उसे डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू की थी।

डिपोर्ट किए जाने के बाद आरोपी काफी समय केंद्रीय जेल अमृतसर में रहा। लेकिन बाद में कोर्ट ने उसे बेल दे दी थी। जेल में उसकी मुलाकात मान सिंह से हुई थी। जेल में रहते हुए गुरदेव टांडा ने मान सिंह की बात पाकिस्तान में बैठे रणजीत सिंह नीटा से और अपने भाई जर्मन में बैठे डॉक्टर से करवाई। इसके बाद ही पंजाब में आतंकवाद फैलाने का मॉड्यूल तैयार किया गया। नीटा ने इसी के तहत हथियारों की खेप बार्डर पार करवाई थी।