You are currently viewing चंडीगढ़ के गर्ल्स पीजी में लगी भयानक आग, जिंदा जलने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत, देखें मौके की तस्वीरें

चंडीगढ़ के गर्ल्स पीजी में लगी भयानक आग, जिंदा जलने से तीन लड़कियों की दर्दनाक मौत, देखें मौके की तस्वीरें

चंडीगढ़ चंडीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अचानक गर्ल्स पीजी में आग लग गई और उसमें तीन लड़कियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। दरअसल, यह भयानक हादसा चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में शनिवार दोपहर को हुआ। मृतक लड़कियों की पहचान रिया, पाखी और मुस्कान के रूप में हुई है। ये तीनों यहां एक मकान में पीजी पर पहली मंजिल पर रहती थीं। इनकी उम्र 20 से 21 साल बताई जा रही है।

इस आग में एक लडकी ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहंचे लेकिन तब तक तीनों लड़कियां दम तोड़ चुकी थीं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि आग काफी भीषण थी, जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय कई लड़कियां कॉलेज गईं थी। नहीं तो मरने वालों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती थी। हालांकि मकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।