You are currently viewing Sushant Suicide Case: FIR होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने किया SC का रुख, कोर्ट के सामने रखी यह मांग

Sushant Suicide Case: FIR होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने किया SC का रुख, कोर्ट के सामने रखी यह मांग

 

मुंबई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ पटना में FIR दर्ज कराई है। अब इसी के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनशिंदे ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दर्ज कराई है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई है। मालूम हो कि केके सिंह ने एफआईआर में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

 

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया’।

 

 

 उन्होंने अपने शिकायत में कहा है, ‘2019 के पहले मेरे बेटे सुशांत को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा दिक्कत आई, इसकी जांच होनी चाहिए’।

 

 

केके सिंह ने कहा है, ‘मेरा बेटा फिल्मी दुनिया छोड़कर केरल में जैविक (ऑर्गेनिक) खेती का व्यवसाय करना चाहता था। लेकिन रिया ने इसका विरोध किया और उसे धमकाया था कि अगर उसने ऐसा किया तो वह उसके इलाज की रिर्पोट सार्वजनिक कर देगी। रिया, सुशांत के साथ रहा करती थी। 8 जून को वह उसके घर से नकदी, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, जेवरात, काफी सामान और इलाज के कागजात सहित अन्य दस्तावेज लेकर चली गई थी’।

 

 

सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के बैंक खाते से कम से कम 15 करोड़ रुपये अज्ञात खाते में स्थानांतरित किए गए हैं।

 

 

? भारत के प्रसिद्ध MD आयुर्वेदा डॉक्टर ने बताया कैसे करें कुछ ही दिनों में शुगर को कंट्रोल – शुगर के मरीज अवश्य देखें VIDEO?