You are currently viewing ‘जेजे सिंह के पल्ले कख नई-लोका ने चल्ले नई, डर के बेचारे भज्ज गए, जेजे सिंह जिथे जांदे सी ओहना नु जूतियां दे हार पेंदे सी’, खालड़ा के हक़ में मैदान से हटने वाले शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के जेजे सिंह के खिलाफ सुखबीर बादल और बीबी जागीर कौर का बड़ा हमला

‘जेजे सिंह के पल्ले कख नई-लोका ने चल्ले नई, डर के बेचारे भज्ज गए, जेजे सिंह जिथे जांदे सी ओहना नु जूतियां दे हार पेंदे सी’, खालड़ा के हक़ में मैदान से हटने वाले शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के जेजे सिंह के खिलाफ सुखबीर बादल और बीबी जागीर कौर का बड़ा हमला

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) की ओर से खडूर साहिब से उतारे गए उम्मीदवार जनरल जेजे सिंह चुनाव मैदान से हट गए हैं। पार्टी ने पंजाब डेमाेक्रेटिक अलायंस की उम्मीदवार बीबी परमजीत कौर खालड़ा के पक्ष में चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। इस मामले पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया दी है जो आप नीचे वीडियो में देख सकते है…

वहीं बीबी जागीर कौर ने कहा कि शिअद (टकसाली) द्वारा खडूर साहिब से जनरल जेजे सिंह को हटाने से उन्हें कोई हैरानी नहीं हुई है। उन्होंने कहा मैंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि इस सज्जन पुरुष जनरल को इन तथाकथित टकसालियों द्वारा धोखा दिया जाएगा। मीडिया के वार्ता के दौरान जेजे पर चुटकी लेते हुए बीबी जागीर बोलीं, जेजे सिंह के पल्ले कख नई-लोका ने चल्ले नई, डर गए बेचारे भज गए। उह जित्थे जांदे सी ओहना नु जूतियां दे हार पेंदे सी।

बता दें जनरल जेजे सिंह ने 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिअद (ब) जाॅइन किया था। उन्हें पटियाला शहरी हलके से कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। वहां पर जेजे सिंह काे हार का सामना करना पड़ा था। जेजे सिंह के मैदान से हटने के बाद खडूर साहिब में सियासी समीकरण बदलते नजर आएंगे। अब लोकसभा चुनाव मैदान में शिअद, कांग्रेस, आप व पीडीपी के उम्मीदवार रह गए हैं। अब शिअद की उम्मीदवार बीबी जगीर कौर व पीडीपी की उम्मीदवार परमजीत कौर खालड़ा के बीच पंथक वोट को लेकर टक्कर होगी।