You are currently viewing इंतजार खत्म: PSEB ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम

इंतजार खत्म: PSEB ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम

 

 

चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) का 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पहले रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने घोषित करना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रेस कांफ्रेंस पर रोक होने से रिजल्ट सीधे घोषित कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। आप पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकर अपना रिजल्ट देख सकते है।

 

 

बता दें, इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में तीन लाख से अधिक स्टूडेंट्स बैठे थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण कुछ विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई थी। इस बार बोर्ड टॉप थ्री पोजीशन नहीं निकालेगा। यही नहीं, इस बार फर्स्ट, सेकेंड या थर्ड पोजिशन भी नहीं आएंगी। इसी कारण किसी भी स्टूडेंट पर पंजाब सरकार द्वारा दी जाने वाली इनामी राशि नहीं दी जाएगी।

 

 

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

-सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएं।
-यहां आपको PSEB Class 12th Result 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें जो भी जानकारी मांगी जाए उसे भरें।
-इसके बाद इसे सबमिट कर दें। अब रिजल्ट आपके सामने होगा।
-रिजल्ट का प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है।

 

 

 

तीन विषयों के आधार पर आएगा परिणाम
बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पंजाब बोर्ड ने भी कई एग्जाम कैंसिल कर दिए थे। जिन विषयों के एग्जाम नहीं हुए हैं उनका रिजल्ट जिन विषयों में सबसे अच्छे नंबर होंगे उनके आधार पर घोषित किया जाएगा। पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 86.41 फीसदी रहा था। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का रिजल्ट 90.86 फीसदी था जबकि लड़कों का रिजल्ट 82.83 फीसदी था।

 

 

◆ शुगर की 5 वर्षों से खा रहे थे दवाई. ” i Coffee☕ ” पीने से 20 दिन में छूट गई मेडिसिन, हुआ बड़ा लाभ

☕कई वैज्ञानिकों व डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई 100% आयुर्वेदिक i Coffee से शुगर की भयंकर बीमारी से मिला आराम -NO Side Effect – Video देखें