You are currently viewing सेंट सोल्जर के छात्रों ने धूमधाम से मनाया रंगों का पर्व, ‘होली के रंग अपनों के संग’ का दिया संदेश

सेंट सोल्जर के छात्रों ने धूमधाम से मनाया रंगों का पर्व, ‘होली के रंग अपनों के संग’ का दिया संदेश

जालंधरः अपनों को अपनेपन का एहसास देते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स द्वारा नारी निकेतन के बच्चों के साथ प्यार के रंगों का त्योहार होली ‘होली के रंग अपनों के संग’ सन्देश के साथ सेलिब्रेट किया गया।

ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा और नारी निकेतन से श्रीमती नविता इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। सेंट सोल्जर से छात्र भी होली के सन्देश की स्पेशल टी शर्ट पहन कर पहुंचे। श्रीमती चोपड़ा ने सभी छात्रों और नारी निकेतन के बच्चों को रंग लगाकर होली की बधाई दी और उन्हें तिलक लगा शगुन किया।

सभी ने मिलकर हवा में गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को बधाई दी। सभी ने मिलकर रंगों भरे हाथ बोर्ड पर लगाकर एकता और भाईचारे का सन्देश दिया। श्रीमती चोपड़ा ने सभी को होली की बधाई दी और सभी के जीवन में ख़ुशी के रंगों की कामना की।