You are currently viewing सेंट सोल्जर जी एन एम् छात्रों ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस
St. Soldier GNM students celebrate World Red Cross Day

सेंट सोल्जर जी एन एम् छात्रों ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

जालंधरः सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट खाम्ब्रा में “विश्व रेडक्रॉस दिवस” मनाया गया। प्रिंसिपल श्रीमती नीरज सेठी के दिशा निर्देशों पर छात्रों शरणप्रीत ,ज्योति ,अमनप्रीत ,सुखदीप ,मलिका ,निशा ,रेचल ,ऋतुराज ,सुमन ,सोनिआ अनीता ,नैंसी ने रेड क्रॉस का निशान बनाया। श्रीमती नीरज सेठी ने बताया कि 8 मई को हर साल जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन की याद में रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। 1901 में वो शांति के लिए प्रथम नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति थे।

वह “अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी” के संस्थापक थे जिन्होंने बहुत से लोगों की जान बचाई थी। छात्रों ने बताया कि सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस का चिन्ह इस संस्था का निशान है। रेड क्रॉस संस्था ने विश्व का पहला ब्लड बैंक अमेरिका में 1937 को खोला था। थैलेसीमिया, कैंसर, एनीमिया, एड्स जैसी घातक बीमारियों के रोगियों की यह संस्था मदद करती है। श्रीमती नीरज ने छात्रों को कहा कि मानवता की सेवा के लिए हमेशां आगे आना चाहिए और यह इंसानी फ़र्ज़ भी है।