You are currently viewing हरियाणा में रद्द हुई सोनिया गांधी की इकलौती रैली, अब राहुल सभालेंगे मोर्चा

हरियाणा में रद्द हुई सोनिया गांधी की इकलौती रैली, अब राहुल सभालेंगे मोर्चा

महेंद्रगड़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली सोनिया गांदी की इकलौती रैली रद्द हो गई है। सोनिया गांधी अब इस रैली को संबोधित नहीं करेंगी, उनकी जगह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें, लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी की यह पहली रैली थी।

हरियाणा कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा था कि श्री राहुल गांधी जी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी कुछ वजहों से रैली में शामिल नहीं हो पाएंगी। हालांकि, बाद में वह ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी की तबीयत पिछले काफी समय से खराब रहती है, यही कारण है कि वह इस तरह की चुनावी सभाओं में काफी कम जाती हैं। लोकसभा चुनाव में प्रचार का पूरा मोर्चा राहुल गांधी ने संभाला था। सोनिया गांधी सिर्फ रायबरेली में नामांकन भरने और एक सभा करने के लिए गई थीं। हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। ऐसे में कांग्रेस की ओर से प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार दोनों राज्यों में प्रचार कर रहे हैं।