कानपुरः कानपुर में अर्मापुर थाना क्षेत्र की गन फैक्ट्री रोड पर मंगलवार सुबह मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में लदी हजारों मछलियां सड़क पर तड़पती हुई नजर आईं।
देखते ही देखते वहां लोगों का जमघट लग गया और लोग मछलियां बटोर कर ले जाने लगे। इस वजह से पूरी सड़क पर कई घंटे जाम लगा रहा।
जाम लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मछली लूटने को लेकर बीच सड़क भीषण हंगामा होने लगा। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। इस दौरान कुछ पुलिस वाले भी आसपास से पॉलिथीन ढूंढकर लाए और उन्होंने भी मछलियां भरना शुरु कर दिया।
सुबह 7 बजे हुई इस घटना के बाद करीब चार घंँटे तक सड़क पर हर ओर सिर्फ मछलियां ही मछलियां नजर आ रही थीं।