You are currently viewing वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की ताकत का किया खुलासा, इस तरह किया जा सकता है खत्म

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की ताकत का किया खुलासा, इस तरह किया जा सकता है खत्म

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की सबसे बड़ी ताकत ये है कि उसके संक्रमण के बारे में आम लोगों में जानकारी का अभाव है। यही कारण है कि चीन में हर आम इंसान इसकी चपेट में आ रहा है। कई लोग इस वायरस की वजह से जान तक गंवा चुके हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस वायरस की ताकत का पता लगा लिया है। जानकारी का इस्तेमाल करके आप आसानी से इस खतरनाक वायरस को हरा सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने अपनी जांच में पाया है कि ये वायरस सिर्फ ठंडे स्थानों पर ही पावरफुल होता है। 30 डिग्री से ज्यादा तापमान में कोरोना वायरस अपने आप ही दम तोड़ देता है। इसीलिए इस वक्त अगर आप किसी ठंड़े स्थान पर घूमने की सोच रहे हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें। चीन के वुहान शहर में पिछले महीने भर से तापमान औसतन 6-8 डिग्री सेल्सियस ही है। यही कारण है कि ये वायरस वुहान शहर में ही सबसे ज्यादा आतंक मचा रहा है।

अगर संक्रमित व्यक्ति ने किसी हैंडल या डेस्क पर हाथ रखा और 15 सेकंड के भीतर किसी अन्य व्यक्ति ने उसे पकड़ा तो संक्रमण की संभावना सौ फीसदी है। डाक्टरों का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के सामने मात्र 15 सेकंड खड़े रहने से ही वायरस दूसरे के शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसीलिए चेतावनी दी जा रही है कि किसी भी पब्लिक प्लेस पर फेस मास्क बिना पहने जाने से बचें।