You are currently viewing जालंधर से संतोख सिंह चौधरी 20 हज़ार वोटों से जीते, जानिए पंजाब की 13 लोकसभा सीटों से कौन सी पार्टी से कौन कितनी वोटों से जीता और कौन हारा – इस लिंक पर LIVE UPDATE देखते रहे
Santokh Singh Chaudhary from Jalandhar, win by 20 thousand votes, know which party won from 13 Lok Sabha seats in Punjab and who defeated - watching LIVE UPDATE on this link

जालंधर से संतोख सिंह चौधरी 20 हज़ार वोटों से जीते, जानिए पंजाब की 13 लोकसभा सीटों से कौन सी पार्टी से कौन कितनी वोटों से जीता और कौन हारा – इस लिंक पर LIVE UPDATE देखते रहे

जालंधरः लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए पहली अच्छी खबर लुधियाना से आई। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीट सिंह बिट्टू ने भारी मतों से जीत प्राप्त की।

जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी संतोख सिंह ने चरनजीत सिंह अटवाल को 20000 मतों से हरा कर जीत प्राप्त की है।

फिरोजपुर से सुखबीर बादल ने करीब दो लाख वोटों से जीत हासिल की।सुखबीर कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया पर 1 लाख 98 हजार 136 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। बादल को 631100 ओर घुबाया को 432964 वोट हासिल किए गए हैं।

बठिंडा में अब शिअद प्रत्‍याशी हरसिमरत कौर बादल जीत गई हैं। हरसिमरत कौर ने 21399 वोटों से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हराया है। हरसिमरत कौर को 4 लाख 90 हजार 811वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर राजा वडिंग को 4 लाख 69 हजार 412 वोट मिले हैं।

पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर 1 लाख 62 हजार 718 वोट से विजेता रही हैं। परनीत को अब तक 532027 वोट और रखड़ा को 369309 वोट मिले हैं।

लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू को 3,56,980 वहीं पंजाब डैमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार सिरमजीत सिंह बैंस को 2,86,083 वोट पडे। वहीं अमृतसर से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरदीप सिंह औजला ने भी भारी मतों से जीत हासिल की।

वहीं होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी सोमप्रकाश ने अपने कांग्रेस के राजकुमार चब्बेवाल को हराकर जीत प्राप्त की। सोमप्रकाश को 4,01,313 वोट पड़े तो वहीं राजकुमार चब्बेवाल को 3,56,284 वोट से संतुष्टि करनी पड़ी।

वहीं संगरूर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की।

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह ने विजयी हुए हैा। वह शिअद के दरबारा सिंह गुरु से 93 हजार 558 वोटों से जीेते हैं। अमर सिंह 410171 और शिअद के दरबारा सिंह गुरु को 316613 वोट मिले हैं।

चंडीगढ़ सीट से भाजपा के किरण खेर जीत गई हैं। उन्‍होंंने कांग्रेस के पवन बंसल को 23721 वोटों से पराजित किया है। किरण खेर को 153302 और पवन बंसल को 129583 वोट मिले