You are currently viewing सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह, 31 मार्च तक बद नहीं रहेंगी सब्जी मंडिया, केवल साप्ताहिक मंडी पर लगी रोक

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह, 31 मार्च तक बद नहीं रहेंगी सब्जी मंडिया, केवल साप्ताहिक मंडी पर लगी रोक

जालंधर: सोशल मीडिया पर सब्जी मंडियों को लेकर गलत खबरें वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि 31 मार्च तक सब्जी मंडिया बंद रहेंगी लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें यह अफवाह है। इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है। दरअसल, प्रशासन की ओर से जो सर्कुलर जारी हुआ है उसमें केवल साप्ताहिक मंडी पर रोक लगाने की बात कही गई है। बाकी सब्जी मंडिया नियमित रूप से चलती रहेंगी। सब्ज़ी मंडी के प्रधान जोगिंदर ढल्ल ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान मत दें। केवल साप्ताहिक मंडी पर रोक लगाई गई है। सब्जी मंडी जाते समय सावधानी बरतें। ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।