You are currently viewing  कोरोना के खौफ के बीच राहत भरी खबर: इटली में COVID-19 का 101 वर्षीय शख्स इलाज के बाद हुआ ठीक

 कोरोना के खौफ के बीच राहत भरी खबर: इटली में COVID-19 का 101 वर्षीय शख्स इलाज के बाद हुआ ठीक

रोम: इटली के तटीय शहर रीमिनी में 101 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कोरोना वायरस से उबरने में सफलता पाई है। कोरोना जैसे खतरनाक वासरस की चपेट में आने वाले इतालवी के Mr. P को सबसे उम्रदराज शख्स माना जा रहा है। बता दें कि इस बीमारी से देश में कुल 80,589 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 8,215 लोगों की मौत हो चुकी है।

रीमिनी की वाइस-मेयर ग्लोरिया लिसी के अनुसार, 1919 में जन्में मिस्टर पी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक सप्ताह पहले रीमिनी हॉस्पिटल ओस्पेदेल इनफर्मी डी रीमिनी में भर्ती कराया गया था। यहां आइसोलेशन वार्ड में उनका इलाज किया गया था। लिसी ने बताया कि जैसा कि मरीज का ठीक होना शुरू होने लगा, अस्पताल में सब उसी के बारे में बातें करने लगे, क्योंकि वो कोरोना मरीजों में सबसे उम्रदराज थे।

लिसी ने कहा कि 100 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति को ठीक होते देख हम सभी को भविष्य के लिए उम्मीद देखी है। लिसी ने बताया कि उनका परिवार कल रात (बुधवार) उन्हें घर ले गया, और एक सबक पीछे छोड़ गया कि 101 साल की उम्र में भी भविष्य समाप्त नहीं होता।