You are currently viewing स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ सिंह, देखें तस्वीरें

स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ सिंह, देखें तस्वीरें

बेंगलुरु: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बेंगलुरु में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस से उड़ान भरी। स्वदेश निर्मित इस लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाले राजनाथ सिंह देश के पहले रक्षा मंत्री बन गए हैं। वह करीब आधे घंटे तेजस विमान में ही रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वदेश में निर्मित लड़ाकू विमान को तेजस नाम दिया था। तेजस हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है। 83 तेजस विमानों के लिए एचएएल को करीब 45 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे।

Image

क्या है तेजस और क्यों है यह खास
-वायुसेना के सबसे ताकतवर एयर क्राफ्ट तेजस पलक झपकते ही आसमान की बुलंदियों में पहुंच जाता हैं।
-ये छोटा जरूर है लेकिन कई खुबियों से लैस है। अब आप जानना चाहे रहे होंगे कि आखिर तेजस की खासियत क्या है?
-200 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आसमान का सीना चीर सकता है
-ये 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।

Image

-9,5000 किलो वजन के साथ उड़ान भर सकता है।
-डर्बी और अस्त्र मिसाइल से लैस हो सकता है।
-लेजर गाइडेड बम से हमला करने में सक्षम।
-कम ऊंचाई पर उड़कर दुश्मन पर नजदीक से निशाना साध सकता है।
-इसकी लंबाई 13.20 मीटर है। ये 5,680 किलोग्राम भारी है। -इसकी सुपरसोनिक रफ्तार 1.8 मेक है।
-इसकी रेंज 3,000 किलोमीटर है।

Image