हरीके पतनः पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव कोटदाता में तीन चचेरे बहन-भाईयों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लड़कियां रमनदीप कौर पुत्री सुखदेव सिंह और सोनी पुत्री कश्मीर सिंह पट्टी से वापस लौट रहीं थी। इस बीच अज्ञात हमलावरों ने दोनों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
घटना स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर इनके चचेरे भाई जोबन सिंह की खून से सनी हुई लाश के मिलने से केस उलझ गया है।
पुलिस मौके पर पहुंच कर अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।