लुधियाना (अश्विनी शर्मा/अनिल): 11 साल पहले अच्छे भविष्य का सपना लेकर इटली गए पंजाबी नौजवान होशियार सिंह की हत्या हो गई है। हैरत की बात ये है कि इसका पता परिवार को महीनों बाद चला। फरवरी महीने में आखिरी बार मृतक की पत्नी ने होशियार सिंह से बात की थी। अभी कुछ दिन पहले ही प्राप्त हुई चिट्ठी में परिवार को होशियार सिंह के हत्या के बारे में सूचना मिली। खबर लगते ही पूरा परिवार गम में डूब गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हलका पायल के गांव जैपूरा के निवासी होशियार सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए है। परिवार ने इटली सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, परिवार में होशियार सिंह इकलौता कमाने वाला था।