अमृतसर: कोट खालसा इलाके में स्थित आजाद नगर में एक महिला की घर में घुस कर दो लोगों ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान बलजीत कौर के रुप में हुई है। किसी विवाद के चलते मृतका अपने पति से अलग बेटे के साथ अकेले रहती थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो शख्स महिला के घर में दाखिल होते नजर आ रहे है। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। वीडियो में आरोपियों का चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। उधर परिवार ने भी किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है।