You are currently viewing पंजाब में 7वीं मौत, 3 नए Positive केस. पंजाब में अब तक 68 केस

पंजाब में 7वीं मौत, 3 नए Positive केस. पंजाब में अब तक 68 केस

पंजाब में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 7 हो गई है।  पठानकोट के मोहल्ला शेेखां में कोरोना से पीड़ित मिली महिला राजरानी का आज अमृतसर में देहांत हो गया। 1 अप्रेल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसे बाद में अमृतसर रैफर कर दिया गया।

5 अप्रेल को पंजाब में 3 नए मामलें

1.लुधियाना 01 (सकारात्मक मामले संपर्क के कारण)

2.एसएएस नगर 01

3.बरनाला 01

पंजाब में कुल Positive मामले 68

पंजाब में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव 3 और मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।

5 अप्रेल लुधियाना की एक महिला ने तोड़ा दम

लुधियाना के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती 70 साल की महिला की मौत हो गई। उसे 30 मार्च को भर्ती कराया गया था। शिलमापुरी इलाके की रहने वाली महिला मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित थी। 

पंजाब में कुल सैंपल और केस 

1.अब तक संदिग्ध (शकी)मामलों की संख्या 2208

2. सत्यापन के लिए प्रस्तुत सैंपल की संख्या 2208

3.रोगियों की संख्या अब तक POSITIVE पाई गई 69

4.रोगियों की संख्या NEGITIVE पाई गई 1711

5. रिपोर्ट का इंतजार 429

6. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 04

7.मौतों की कुल संख्या 07

22 में से 12 जिलों में कोरोना

देश में कुल कोरोना Positive केस

देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3577 हो गई है। इनमें 3030 सक्रिय मामले हैं, 267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक देश से बाहर जा चुका है। अब तक कोरोना वायरस से 83 लोगों की मौत हो चुकी है।  वही 30 प्रतिशत मामले तबलीगी जमात की वजह से सामने आए है।

पंजाब में अब तक किस शहर में कितने मामलें

1.एसबीएस शहर (नवांशहर) 19 (मृत्यु-1)

2.एसएएस शहर (मोहाली) 15, (मृत्यु-1)

3. होशियारपुर 07 (मृत्यु-1)

4. अमृतसर 08 (मृत्यु-1)

5. जालंधर 06

6. लुधियाना 05 (मृत्यु-2)

7. मानसा 03

8. पटियाला 01

9. रोपड़ 01

10. फरीदकोट 01

11. पठानकोट 01( 1 मृत्यु)

12. बरनाला 01

कुल 68

ठीक हुए-4,

मृत्यु-7