You are currently viewing लुधियाना में दिल्ली हाईवे पर जीप पर कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा. दो की मौत, छह जख्मी, हाईवे पर लगा लम्बा जाम

लुधियाना में दिल्ली हाईवे पर जीप पर कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा. दो की मौत, छह जख्मी, हाईवे पर लगा लम्बा जाम

 

लुधियाना( अनिल अग्निहोत्री) लुधियाना के शेरपुर चौक नज़दीक गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 1 व्यक्ति की मौत और 6 लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक तेज रफ़्तार कंटेनर मोड़ काटने के दौरान अनियंत्रित होकर जीप पर पलट गया।

हादसे के बाद लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम।

इसके अलावा इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। लाेगों को जाम के चलते काफी परेशानी हुई। हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। सैंकड़ों लोग सुबह से फंसे रहे। बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को सड़क से हटाया गया। इसके बाद आवाजाही शुरू हो सकी।

घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हादसे के बाद दिल्ली -अमृतसर हाईवे जाम है, जिसमें सैंकड़ों लोग सुबह से फंसे हुए हैं।