You are currently viewing VIDEO देखें – लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों व पुलिस के बीच खूनी झड़प, एक की मौत,DSP व पुलिसकर्मियों समेत कई कैदी लहूलुहान,DSP की गाड़ी को लगाई आग, कई कैदी फरार

VIDEO देखें – लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों व पुलिस के बीच खूनी झड़प, एक की मौत,DSP व पुलिसकर्मियों समेत कई कैदी लहूलुहान,DSP की गाड़ी को लगाई आग, कई कैदी फरार

जेल के अंदर की Video देखें

पढ़ें क्या है पूरा मामला

सेंट्रल जेल में दो गैंगस्टर गुटों के बीच झगड़ा बड़े विवाद में तबदील हो गया है। कैदियों और पुलिस के बीच शुरू हुए इस झगड़े में एक कैदी मौत हो गई है।जेल में मौजूद 150 के करीब बदमाशो ने जो हाथ में आया लेकर पुलिस पर टूट पड़े।

फायरिंग में डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।ताजा जानकारी के अनुसार इस खूनी टकराव में 15 कैदी और 5 पुलिस वाले जख्मी हो गए।

डीएसपी के सिर पर गंभीर चोट आई है। कैदियों ने डीएसपी की गाड़ी को भी फूंक दिया।इस दौरान जेल में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। वहीं, जेल से भागे 4 कैदियों को पुलिस वापस ले आई है।हालांकि भागे कैदियों की आधकरिक तौर पर पुष्टि नही की गई है।

जिला उपायुक्त (डीसी) भी मौके पर पहुंचे हैं। इस बीच, जेल मंत्री जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने एडीजीपी जेल रोहित चौधरी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। जेल मंत्री ने जेल में दो सिलेंडर फटने की बात भी कही है।

फायरिंग में मारे गए व्यक्ति की पहचान संदीप सूद के रूप में हुई है। फायरिंग के बीच कई कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की। यह कैदी दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नौ कैदी भागने में कामयाब हो गए हैं। भाग रहे चार कैदियों को पकड़ लिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

जेल मंत्री ने मांगी घटनाक्रम की जानकारी

जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने सेंट्रल जेल में हुए घटनाक्रम पर एडीजीपी जेल रोहित चौधरी से जानकारी मांगी है।

ये है टकराव की वजह

मिली जानकारी के अनुसार यहां सन्नी नामक एक कैदी की बुधवार रात मौत हो गई। इस बारे में पुलिस सूत्रों की मानें तो सन्नी की सेहत खराब होने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर भड़के कैदियों का आरोप है कि सन्नी को पुलिस ने मारा है। रात में जैसी ही सन्नी की मौत का पता चला, जेल में बंद कैदी पुलिस पर हमलावर हो गए।