You are currently viewing सिद्धू को मनाएंगी प्रियंका गांधी! बन सकते हैं पंजाब के डिप्टी सीएम

सिद्धू को मनाएंगी प्रियंका गांधी! बन सकते हैं पंजाब के डिप्टी सीएम

चंडीगढ़ः पंजाब के कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की वजह से सिद्धू की एक बार फिर से पंजाब कैबिनेट में वापसी हो सकती है और उन्हे इस बार डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। प्रियंका गांधी ने इसलिए पहल की है क्योंकि सिद्धू के आम आदमी पार्टी व बीजेपी में जाने के कयास तेज हो गए थे। इसके अलावा कैप्टन सरकार से कई विधायक नाराज चल रहे है और इनकी अगुवाई सिद्धू कर रहे हैं। इसी वजह से नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में वापसी करवाने की तैयारी है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 जुलाई को कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में बतौर डिप्टी सीएम जोरदार वापसी की खबरों पर सुनील जाखड़ ने इनकार भी नहीं किया लेकिन गेंद आलाकमान के पाले में डालते हुए कहा कि जो आलाकमान तय करेंगे वह सब को मान्य होगा। वहीं दूसरी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पॉलीटिकल एडवाइजर और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग में यह कह कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है कि जो मंत्री ठीक से अपना काम नहीं कर रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस सही नहीं है उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चाहती हैं कि सिद्धू को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाया जाए और इस बाबत वह कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बात कर चुकी हैं।