You are currently viewing Twitter पर गाय को ढूंढने के लिए पुलिस ने मांगी मदद, कहा- चकमा देने में है एक्सपर्ट

Twitter पर गाय को ढूंढने के लिए पुलिस ने मांगी मदद, कहा- चकमा देने में है एक्सपर्ट

नई दिल्ली: फ्लोरिडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पेमब्रोक पाइंस पुलिस डिपार्टमेंट ने एक गाय की तलाश के लिए ट्वीटर पर मदद की गुहार लगाई है। साउथ फ्लोरिडा में एक गाय ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है। गाय बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग रही है। पेमब्रोक पाइंस पुलिस डिपार्टमेंट गाय के गुम होने से काफी चिंतित है। उन्होंने ट्विटर पर लोगों से गाय ढूंढने में मदद मांगी है।

पुलिस ने ट्वीट करते हुए गाय का विवरण दिया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”मादा गाय, भूरे रंग की है और सफेद माथा है। दिखते ही गायब होने वाली, बाड़ कूदने में एक्सपर्ट और इसे तालाब में पड़े रहने में मजा आता है।’ साथ ही पुलिस डिपार्टमेंट ने लोगों के लिए निर्देश भी जारी किए हैं। ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, गाय खतरनाक नहीं है। लेकिन इसे सड़क पर घूमना पसंद है। कृप्या गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। गाय पर चलते हुए हिंसा करने और पुलिस को चकमा देकर बच निकलने का आरोप है।