You are currently viewing 69 के हुए पीएम मोदी, जन्मदिन पर आज इस शहर में काटा जाएगा 700 फुट लंबा और 7000 किलो वजन का केक

69 के हुए पीएम मोदी, जन्मदिन पर आज इस शहर में काटा जाएगा 700 फुट लंबा और 7000 किलो वजन का केक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 69वां जन्मदिन है। इस मौके पर अपने गृहराज्य गुजरात के दौरे पर हैं। अपने जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां सबसे पहले अपनी मां हीरा बा से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। लोकसभा चुनाव में मतदान करने से पहले भी मोदी अपनी मां के घर जाकर आशीर्वाद लिया था।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा ने जोर-शोर से तैयारियां की है। भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह मना रही है। वहीं, गुजरात के सूरत में आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष तौर पर सेलिब्रेशन किया जाने वाला है। जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक अनोखा केक तैयार किया गया है। इस केक को एक ”केक अगेन्स्ट्स करप्शन” थीम पर बनाया गया है। इस केक की खास बात यह है की ये वजन में 7000 किलो और लंबाई में 700 फीट लंबा है।

यह केक सूरत के सरसाना पोलिटेक्निक हॉल में रखा जाएगा। जहां पर इस केक को 700 लोग काटेंगे और पीएम मोदी का बर्थडे मनाएंगे। सूरत के जाने-माने बेकर्स द्वारा यह आयोजन किया गया है। समुदाय के कई वर्ग के आईकॉनिक लोगों के साथ मिलकर यह केक काटा जाएगा और करीब इसके के साथ तीन अलग-अलग वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।