You are currently viewing जालंधर में पिटबुल कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला बिजली कर्मचारी का गुप्तांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जालंधर में पिटबुल कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला बिजली कर्मचारी का गुप्तांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जालंधर: जालंधर में शनिवार को पिटबुल कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने गली से गुजर रहे बिजली कर्मचारी का गुप्तांग बुरी तरह नोच लिया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से छुड़वाकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान ईश्वर कॉलोनी निवासी चंद्रकांत के रूप में हुई है।

 

 

चंद्रकांत ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह दशमेश नगर की ओर से फोन पर बातें करते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दशमेश नगर रोड पर एक पिटबुल कुत्ते ने हमला करते हुए गुप्तांग को बुरी तरह से नोच डाला। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे कुत्ते से छुड़वाया।

 

 

जख्मी बिजली कर्मचारी को गंभीर हालत में इएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि यहां पिटबुल कुत्ता दशमेश नगर में रहने वाले किसी व्यक्ति का है और अक्सर गलियों में घूमता रहता है।