You are currently viewing डिप्स सूरानुस्सी प्री-विंग में काव्य विचार गोष्ठी प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने किया हुनर का प्रदर्शन

डिप्स सूरानुस्सी प्री-विंग में काव्य विचार गोष्ठी प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने किया हुनर का प्रदर्शन

जालंधर (अमन बग्गा): विद्यार्थियों की सोच को समझाने तथा उन्हें नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से डिप्स सूरानुस्सी प्री-विंग में काव्य विचार गोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्री-विंग के विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे परिधान धारण कर विभिन्न विष्यों पर अपने विचारों को काव्य पंक्तियों द्वारा प्रस्तुत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की जजमैंट उनके प्रदर्शन, आत्मविष्वास, काव्य पंक्तियां तथा उदेश्य को मुख्य रखते हुए की गई। कक्षा अनुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रैप कक्षा के गौरव सचदेवा ने प्लास्टिक निषेध विषय पर काव्य पंक्तियां प्रस्तुत कर समाज को प्रदूर्षण रहित रहने का संदेश दिया तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूवांशी ने धरती बचाओं पेड़ लगाओं का संदेश देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। के.जी की यशिका ने पर्यावरण तथा सियोनी ने फूल है हम सुना कर प्रथम तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया।

नर्सरी कक्षा की कौशिकी ने देश के वीर जवानों सुना प्रथम स्थान तथा ध्रुही ने तित्तली कहा से रंग लाई हो कविता को सुनाते हुए अपनी नट्खट अदाओं से सबका मन मोह लिया तथा दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल की प्रिंसीपल मुक्ता बहल ने बधाई दी तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताए विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करती है जिनसे उनके आत्मविश्वास में बढौतरी होती है तथा वह अपने मन की बात निर्भीक होकर कर सकते है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए वह भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहेंगे। इस अवसर पर प्री विंग का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।