You are currently viewing पंजाब में स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी, अब 1 अक्टूबर से ये होगा स्कूल आने और जाने का समय

पंजाब में स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी, अब 1 अक्टूबर से ये होगा स्कूल आने और जाने का समय

चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, प्राईवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया गया है। ए्क प्रवक्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर 2019 से 31 अक्टूबर 2019 और 1 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक सभी प्राइमरी स्कूलों का समय अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा, जबकि सारे मिडिल, हाई और हायर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 तक होगा। इसी तरह 1 नवंबर 2019 से 28 फरवरी 2020 तक सारे प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जबकि सारे मिडिल, हाई और हायर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 तक होगा।