You are currently viewing संन्यास या वापसी के सवाल पर आखिरकार बोले धोनी, जानिए क्या कहा

संन्यास या वापसी के सवाल पर आखिरकार बोले धोनी, जानिए क्या कहा

मुंबई: टीम इंडिया में फैंस को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कमी तो ऐसी नहीं खल रही है, लेकिन वे अपने फेवरेट खिलाड़ी की एक्शन में देखना चाहते हैं। इसी वजह से उनसे मौका मिलते ही सवाल पूछा जाता है कि वे कब टीम इंडिया में वापसी करेंगे। उनको लेकर संन्यास की अटकलें भी खूब लग रही हैं। धोनी ने कहा कि वह जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बारे में बात नहीं करना चाहते।

मुंबई में एक कार्यक्रम में जब इस समय संन्यास की चर्चा का केंद्र बनने वाले धोनी से ब्रेक से वापसी के बारे में पूछा गया तो धोनी ने कहा, “जनवरी तक मत पूछो।” इसी साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम की जर्सी पहनी थी, लेकिन तब से वह आराम के नाम से टीम से बाहर हैं। वे टीम इंडिया का वेस्टइंडीज का दौरा, फिर दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के भारत दौरे से भी अपना नाम वापस लिया। बाद में पता चला कि वे वेस्टइंडीज के भारत दौरे में भी नहीं खेलेंगे।