You are currently viewing होली के दिन हिमाचल में बड़ा हादसा, खाई में यात्रियों से भरी बस गिरने से 5 लोगों की मौके पर मौत, 33 घायल

होली के दिन हिमाचल में बड़ा हादसा, खाई में यात्रियों से भरी बस गिरने से 5 लोगों की मौके पर मौत, 33 घायल

शिमला: हिमाचल प्रदेश मे चंबा जिले में चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कान्दू के समीप राज्य परिवहन निगम की बस के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंबा से करीब 25 किलोमीटर दूर कान्दू के समीप हुआ।

हादसे के समय बस में करीब 35 लोग सवार थे जिनमें से गंभीर रूप से 15 घायलों को चंबा मेडिकल काॅलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गए और लोगों की सहायता से बचाव कार्य शुरु किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जुट गई है। हादसे में मरने वालों में चार पुरुष और एक महिला है। बस देहरादून से चंबा जा रही थी। घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों से लोगों ने मेडिकल काॅलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक चंबा डाॅ. मोनिका ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज लाया गया है। इनमें से कई लोगों की हालात गंभीर है।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि चंबा-पठानकोट हाईवे पर कान्दू के समीप हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 30 लोग घायल का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकग्रस्त परिवारों को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।